फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five and a half crore fine on two people for custom theft in Nepal

नेपाल में कस्टम चोरी में दो लोगों पर साढ़े पांच करोड़ का जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Five and a half crore fine on two people for custom theft in Nepal
टनकपुर (चंपावत)। कस्टम कर की चोरी के आरोप में छह माह पूर्व गिरफ्तार एक भारतीय व्यापारी और एक नेपाली नागरिक पर नेपाल कस्टम विभाग ने पांच करोड़ का जुर्माना लगाया है। मामला सोनौली बार्डर का है। दोनों आरोपियों पर कस्टम कर की चोरी कर भारत से नेपाल सामान भेजने का आरोप है।
विज्ञापन

भैरहवा (नेपाल) के राजस्व अनुसंधान विभाग ने गत जनवरी माह में सोनौली के व्यापारी मनमोहन जायसवाल और भैरहवा निवासी नेपाली नागरिक श्याम कुमार बनिया को बेलहिया से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों लोग अवैध रास्तों से भारत से नेपाल सामान भेजकर राजस्व की चोरी करते हैं और पिछले कई वर्षों से ये दोनों भैरहवा कस्टम से अवैध गतिविधि संचालित कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे थे। नेपाल के राजस्व अनुसंधान विभाग के सूचना अधिकृत बी पांडेय के मुताबिक दोनों आरोपियों पर विभाग ने पांच करोड़ 50 हजार 84 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि वसूली के लिए तुलसीपुर उच्च न्यायालय में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बनबसा, टनकपुर सीमा पर भी है नेपाल राजस्व अनुसंधान विभाग की नजर
नेपाल राजस्व अनुसंधान विभाग की नजर उत्तराखंड से लगी सीमा पर भी है। सूत्रों के मुताबिक बनबसा सीमा के साथ ही टनकपुर और खटीमा के अवैध रास्तों से कस्टम टैक्स की चोरी कर भारत से नेपाल सामान पहुंचाने वालों पर नजर रखने के साथ ही उनके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। बता दें कि बनबसा पुलिस ने तीन दिन पूर्व ही 10 जून की रात अवैध रास्ते से नेपाल भेजे जा रहे करीब सात लाख रुपये कीमत का कपड़ा पकड़ कर इस सीमा में भी कस्टम कर की चोरी का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed