{"_id":"6856eda245e2943f430a3e5a","slug":"first-training-given-to-election-officers-and-assistant-election-officers-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125560-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रथम प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रथम प्रशिक्षण
Sat, 21 Jun 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण देते ट्रे
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए प्रथम प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
शनिवार को जिला सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने कहा कि पंचायत चुनाव अत्यंत संवेदनशील और लोकतंत्र की नींव से जुड़ी प्रक्रिया है। इसके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से किया। प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इसमें अधिकारियों ने मतपेटियों को खोलने, बंद करने, सील करने, मतगणना के दौरान मतपत्रों की सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों का अभ्यास किया। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर बाराकोट दीप्तकीर्ति तिवारी, पाटी डॉ. नंदन सिंह आगरी, लोहाघाट विम्मी जोशी, वरिष्ठ सहायक त्रिस्तरीय पंचायत संजीव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर जानकारी दी
प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर जीवन कालौनी ने निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर जानकारी दी। इनमें नामांकन प्रक्रिया, आपत्तियों की जांच और सुनवाई, मतदाता पहचान, मतदान केंद्र की व्यवस्था, मतदान सामग्री का प्रबंधन, मतगणना की प्रक्रिया, परिणाम की घोषणा, प्रमाण पत्र जारी करना, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन और उल्लंघन पर कार्रवाई, चुनाव संबंधी कानूनी प्रावधान, शिकायतों का निवारण तथा मतपेटियों की सुरक्षा और संचालन से जुड़े दिशा-निर्देश शामिल रहे।