फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   First randomization before political parties

Champawat News: राजनीतिक दलों के सामने प्रथम रेंडमाइजेशन

Sat, 23 Mar 2024 01:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Mar 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
First randomization before political parties
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने मतदान में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेसन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया। प्रथम रेंडमाइजेशन के उपरांत जनपद के वेयरहाउस में उपलब्ध मशीनों का आवंटन विधानसभावार किया गया। 54 लोहाघाट विधानसभा के मतदेय स्थल के अनुसार 157 प्रतिशत और 55 चंपावत में 176 प्रतिशत से अधिक ईवीएम मशीन आवंटित की गई।
विज्ञापन

54 लोहाघाट के लिए मतदेय स्थल के अतिरिक्त सेक्टर, जोनल, एआरओ को रिजर्व सहित 290-290 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपेट और 55 चंपावत के लिए 279-279 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपेट आवंटित की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 35 ईवीएम मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए अलग से रखी गई हैं।
विज्ञापन

रेंडमाइजेशन के दौरान सीडीओ संजय कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, एआरओ आकाश जोशी, नोडल ईवीएम केके श्रीवास्तव, सहायक नोडल रोहित जोशी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या, डीआईओ एनआईसी मोहित शाह, अनिल रौतेला, भाजपा से कैलाश अधिकारी, पारस सिंह महर, कांग्रेस से जगदीश चंद्र जोशी, आप से अब्दुल नाजिम, रेहान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed