{"_id":"578d119d4f1c1bbb26c4bf66","slug":"first-monday-of-sawan-shiwalyon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में पूजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
शिवपूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को शिवालों में श्रद्धालुओं सुबह से ही पूजा अर्चना की। जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर में महंत भैरव गिरि ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा डिप्टेश्वर महादेव मंदिर, नागनाथ, गोरलदेव, हिंग्लादेवी, क्रांतेश्वर, ताड़केश्वर, सप्तेश्वर, भागेश्वर, मल्लाड़ेश्वर, गुरु गोरखनाथ धाम में बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा कर मनौतियां मांगी।
लोहाघाट नगर के प्रसिद्ध शिवालय मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। शिव शक्ति में जलाभिषेक करने के लिए महिलाओं की लाइन लगी रही। दिनभर पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाओं का मंदिर में आने का क्रम जारी रहा। रेगडू के शिव मंदिर, हरेश्वर महादेव मंदिर, मानेश्रर मंदिर, बाराहीधाम देेवीधुरा, देवीधार, फटकशिला मंदिर, शीला देवी मंदिर, चौखाम बाबा मंदिर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरो में लोगों ने उपवास रखकर पूजा अर्चना की। सावन का पहला सोमवार होने के कारण मंदिरों में अपेक्षाकृत बहुत भीड़ देखी गई।
विज्ञापन