{"_id":"5c0e9dccbdec2241bb51dd8f","slug":"first-class-starts-at-engineering-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार लगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार लगी कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ाते संस्थाध्यक्ष डा. अमित अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में इस शिक्षा सत्र में पहली बार कक्षाएं शुरू हो गई हैं। 3 दिसंबर को निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल की तैनाती के एक सप्ताह बाद सोमवार से इंजीनियरिंग के दोनों ट्रेडों सिविल और यांत्रिकी की पढ़ाई शुरू हुई। पहले दिन खुद निदेशक ने छात्रों को कंप्यूटर विषय पढ़ाया। अमर उजाला ने कॉलेज में पढ़ाई नहीं होने की खबर को 30 अक्तूबर से लगातार प्रमुखता से उठाया था।
नवंबर 2016 में खुले टनकपुर के इस इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक नहीं होने से अगस्त से शुरू मौजूदा शिक्षा सत्र में एक भी दिन कक्षाएं नहीं चल सकी थीं। साथ ही पिछले माह उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने शिक्षण व्यवस्था नहीं होने तक यहां के छात्रों को पिथौरागढ़ के सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज संबद्ध करने के आदेश दिए थे।
अलबत्ता टनकपुर कॉलेज के पहले निदेशक की 3 दिसंबर को तैनाती के बाद सोमवार से यहां शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। पिथौरागढ़ गए अधिकांश छात्र भी अब वापस आ गए हैं। दोनों ट्रेडों में टनकपुर कॉलेज में 79 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि यांत्रिकी, कंप्यूटर, अंग्रेजी और गणित विषय के सात शिक्षकों की तैनाती हो गई है। सात अन्य शिक्षकों की तैनाती भी इस माह तक हो जाएगी। निदेशक ने बताया कि पढ़ाई में देरी की वजह से इस बार परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी के बाद होंगी।