फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire in Purnagiri Dham burnt three storey shop

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में आग तीन मंजिली दुकान जली

Fri, 19 May 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 19 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fire in Purnagiri Dham burnt three storey shop
पूर्णागिरि धाम में काली मंदिर के पास टेड़ी पुलिया पर लगी भीषण आग को बुझाता अग्निशमन कर्मी। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में शुक्रवार काली मंदिर के पास टेड़ी पुलिया स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। लकड़ी और टिन से बनी तीन मंजिली दुकान आग से स्वाहा हो गई। यह स्थान सड़क से करीब तीन किलोमीटर दूर सीधी चढ़ाई पर होने से अग्नि शमन की गाड़ी नहीं पहुंच सकती थी। भवन स्वामियों के मुताबिक आग से 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। अलबत्ता कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। पुलिस, अग्नि शमन और स्थानीय दुकानदार और लोगों के सहयोग से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने तक पूर्णागिरि धाम की यात्रा रोक दी गई। पूर्णागिरि और भैरव मंदिर दोनों तरफ के श्रद्धालुओं को धर्मशालाओं और अन्य सुरक्षित जगह पर भेजा गया।
विज्ञापन

टेड़ी पुलिया पर एक ही परिवार के तीन (प्रकाश तिवारी और रमेश तिवारी और हेमा तिवारी) लोगों की तीन मंजिली दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे एकाएक दुकान से लपटें निकलीं। इसे देख आसपास अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आनन फानन पुलिस को सूचना दी। 150 मीटर दूर काली मंदिर पुलिस चौकी के प्रभारी देवनाथ गोस्वामी तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। थोड़ी देर में पौने तीन किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर भैरव मंदिर के एसओ हरीश प्रसाद और अग्नि शमन दस्ता अग्नि शमन यंत्रों के साथ मौके पर पहुंचा। यहां सवा लाख लीटर स्टॉक के पानी ने के अलावा मुख्य मंदिर की पेयजल टंकी से आग बुझाने की कोशिश की गई। डेढ़ घंटे में दुकान में रखे 30 हजार से अधिक कच्चे नारियल, कंबल, गद्दे, प्रसाद, शीतल पेय, खाद्य सामग्री सहित तमाम सामान जलकर नष्ट हो गया। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। बाक्स
विज्ञापन


पानी फेंकने वाली मशीन से बचा बड़ा हादसा पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मंदिर में बड़ा हादसा टलने में पानी फेंकने वाली मशीन की बड़ी भूमिका रही। पूर्व ग्राम प्रधान पंडित मथुरा दत्त पांडेय और बिशन दत्त भट्ट बताते हैं कि भैरव मंदिर से पौन घंटे में इस मशीन को टेड़ी पुलिया तक पहुंचा तेज गति से पानी की बौछारों से आग को समय रहते काबू कर लिया। इससे आसपास की दुकानों तक आग नहीं पहुंच सकी। वहीं पड़ोसी दुकानदारों ने भी आनन फानन में सामान हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पूर्णागिरि धाम में काली मंदिर के पास टेड़ी पुलिया पर हुए अग्रिकांड पर स्थानीय लोग, पुलिस और अग्रिशमन दल के संयुक्त प्रयासों से काबू पाया गया। कालीमंदिर और भैरवमंदिर से पुलिस और अग्रिशमन दल ने दु्रत गति से काम करते हुए अनहोनी को टाल दिया। पुलिस और अग्निशमन दस्ते के अलावा आग बुझाने में सहयोग करने वाले आम लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

देवेंद्र पींचा एसपी, चंपावत।
इन लोगों ने आग बुझने में सहयोग किया:

मनोज पांडेय, मनोज तिवारी, शंकर तिवारी, मोहन तिवारी, महेश पांडेय, राजू तिवारी, चंदन तिवारी, लालमणि तिवारी, जनार्दन पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, संजय तिवारी, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, सूरज पांडेय, नाथ पांडेय, हेम तिवारी, प्रकाश तिवारी, बिशन दत्त तिवारी, राजेंद्र तिवारी और बिशन दत्त भट्ट। घटनाक्रम:


7:45 बजे: काली मंदिर के पास टेड़ी पुलिया में दुकान से आग की लपटें दिखी।

7:50 बजे: आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे।

7:55 बजे: काली मंदिर चौकी के एसओ देवनाथ गोस्वामी दलबल के साथ पहुंचे।

8:00 बजे: पूर्णागिरि और भैरव मंदिर दोनों तरफ के श्रद्धालुओं को रोक दिया गया।

8:50 बजे: साढ़े तीन किमी दूर से भैरव मंदिर चौकी के प्रभारी हरीश प्रसाद पुलिस और अग्रिशमन टीम के साथ पहुंचे।

9:00 बजे: भैरव मंदिर क्षेत्र से पानी फेंकने वाली मशीन पहुंची।

10:55 बजे: आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

11:25 बजे: पूर्णागिरि देवी दर्शन की आवाजाही सुचारू हुई। पूर्णागिरि में अब तक आग की वारदात:

1977: टुन्नास में चार दुकानें और धर्मशालाओं में आग लगने से 37 लाख की क्षति।

1989: रानीहाट और टुन्नास में आग लगने से 23 लाख से अधिक का नुकसान।

2016: पूर्णागिरि काली मंदिर के नजदीक चार दुकानें आग की चपेट में 55 लाख का नुकसान।

2023: पूर्णागिरि काली मंदिर में टेड़ी पुलिया के पास दुकान में आग लगने से 50 लाख से अधिक का नुकसान।

फोटो 19 सीपीटी पी
फोटो 19 सीपीटी 13पी से 25पी तक


फोटो लाइन: 13पी से 15 पी तक: कालीमंदिर के पास टेड़ी पुलिया में आग में धधकी दुकान। संवाद 16पी से 20 पी तक: आग बुझाते अग्रिशमन कर्मी, पुलिस और लोग। संवाद 22पी: आग लगने पर सामान लेकर भागते आसपास के लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed