फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   FIR of Cyber Crime

पूर्व विधायक किशन पुनेठा की फेसबुक आईडी हैक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
FIR of Cyber Crime
लोहाघाट (चंपावत)। साइबर ठगों ने पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक किशन पुनेठा की फेसबुक आईडी हैक कर ली। रिश्तेदारों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने लोहाघाट पुलिस से शिकायत की है। पूर्व विधायक पुनेठा लॉकडाउन के चलते चंडीगढ़ में फंसे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। बताया कि ठगों ने आईडी हैक कर रिश्तेदारों से रुपये की मांग की। शक होने पर रिश्तेदारों ने फर्जी आईडी और मैसेज का स्क्रीनशॉट पूर्व विधायक को व्हाट्सएप कर दिया। तब जाकर आईडी हैक होने की जानकारी मिल पाई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उन्होंने फोन के माध्यम से लोहाघाट के एसओ मनीष खत्री को दे दी है। एसओ ने बताया कि इन दिनों साइबर ठग सक्रिय हैं। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed