फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Film shooting in progress at Lohaghat

कोरोना द लॉकडाउन की शूटिंग जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Film shooting in progress at Lohaghat
चंपावत के लोहाघाट नगर में शार्ट फिल्म की शूटिंग में शामिल कलाकार। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी चंपावत। जिले के लोहाघाट नगर में सारथी वी फॉर यू ग्रुप की पहल पर कोरोना द लॉकडाउन शार्ट फिल्म की शूटिंग जारी है। फिल्म का उद्देश्य लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश देना है। सारथी ग्रुप के सदस्य सुमित भट्ट ने बताया कि ग्रुप ने बीते तीन माह से कोरोना संक्रमण से सुरक्षा और प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की है। शार्ट फिल्म कोरोना द लॉकडाउन में लोगों को महामारी से बचे रहने का संदेश दिया गया है। जिसमें काम पर जा रहे कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें संदेश दिया जा रहा है। हिंदी और कुमाऊंनी फिल्मों के फिल्म निर्देशक राकेश मधूसूदन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग एक सप्ताह तक चलेगी। जिसमें उन्होंने पुलिस बैरियर, बाजार और गांव को चुना है। केमरामैन हिमांशु राय हैं और सहयोग एसओ मनीष खत्री कर रहे हैं।। फिल्म में पीयूष पांडेय, प्रदीप राय, हयात सिंह, पंकज माहरा, दीपक जोशी आदि ग्रुप के सदस्यों के अलावा अन्य कलाकार हैं। इस मौके पर देशराज सिंह, ज्ञान प्रकाश, विकार अहमद, हरीश चम्याल आदि मौजूद रहे। फोटो 11 सीपीटी 01 पी। सतीश जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed