{"_id":"69b9cfa99481cdecfd96b5f346bcb2c4","slug":"female-hockey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम ट्रेनीज ए ने झटकी हॉकी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम ट्रेनीज ए ने झटकी हॉकी चैंपियनशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग की ओर से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-19 सेवन-ए-साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता हुई। फाइनल में स्टेडियम ए ने बी को 3-1 गोल से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ए और बी के बीच हॉकी के पहले हॉफ से ही कड़ा मुकाबला रहा। मध्यांतर तक ए की खिलाड़ी आशा ने दो गोल से बढ़त बना दी। दूसरे हॉफ में बी की ममता कठायत ने एक गोल दागा। इसके बाद ए टीम की शांति आर्या ने एक गोल दागकर तीन-एक की बढ़त दिला दी। अंत तक टीम बी के खिलाड़ी संघर्ष करते रहे। मैच के रेफरी की भूमिका सतीश जोशी, विकास जोशी ने निभाई। इस दौरान दीपक पचौली, नीरज, प्रकाश सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, लक्ष्मण पाटनी, ईश्वरी बोहरा, दीपक सेठी, गौरव खोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन