{"_id":"66b10d2219f10710b4048809","slug":"farmers-demonstrated-getting-benefits-crop-insurance-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-111129-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Mon, 05 Aug 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में प्रदर्शन करते सूखीढांग क्षेत्र के किसान। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। न्याय पंचायत बमनजौल के 12 ग्राम पंचायतों के किसानों ने फसल बीमा का पैसा नहीं मिलने पर रोष जताया। उन्होंने पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी ने खाता अपडेट न होने की बात कही है लेकिन बैंक में उनके खाते अपडेट मिले हैं।
सोमवार को कई किसानों ने बैंक में जाकर खातों को चेक किया। किसान महेश चंद्र चौड़ाकोटी ने बताया कि बैंक में सभी किसानों के खाते अपडेट मिले। बताया कि 125 किसानों को वर्ष 2023 में अदरक की फसल को हुए नुकसान की बीमा राशि नहीं दी गई है। आरोप लगाया कि बीमा कंपनी ने मुख्यमंत्री पोर्टल में किसानों के खाते अपडेट नहीं होने की बात कही थी। किसानों ने फसल को नुकसान से बचाने के लिए पीएम मौसम आधारित बीमा कराया था। उन्होंने तत्काल बीमा का लाभ देने की मांग उठाई। इस दौरान भुवन चंद्र पांडेय, सुरेश चंद्र तिवारी, नेत्रबल्लभ तिवारी, गोविंद बल्लभ, जगमोहन बिष्ट, स्वरूप राम, भुवन चौड़ाकोटी, नारायण बिष्ट, प्रकाश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, बसंत चौड़ाकोटी, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।