फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers demonstrated against the insurance company

Champawat News: बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated against the insurance company
चंपावत विकास भवन में प्रदर्शन करते किसान। संवाद
चंपावत। जिले के किसानों ने बीमा कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। काश्तकारों ने उचित बीमा दिए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को साधन सहकारी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष ईश्वरी दत्त के नेतृत्व में किसानों ने बीमा कंपनी के खिलाफ विकास भवन में एकत्र होकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकतर किसानों ने समितियों के माध्यम से अदरक, आलू सहित अन्य फसलों के लिए ऋण लिया था, लेकिन बारिश न होने से पूरी फसल बर्बाद हो रही है। इससे काश्तकारों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसानों ने बीमा भी कराया लेकिन बीमा राशि नहीं दी जा रही है। किसानों ने कहा कि बीते दो सालों से बीमा कंपनियां उनके साथ धोखा कर रही हैं। अब किसान समितियों का ऋण चुकाने से भी पीछे हट रहे हैं। इस दौरान किसानों ने डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, मोतीराम, गिरीश चंद्र, पूर्णानंद, हेतराम, प्रकाश चंद्र, श्याम सिंह, धर्मानंद, कमल सिंह, नारायण सिंह, जोगा दत्त, हेम चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार से अधिक हैं किसान
चंपावत। जिले में 30 हजार से अधिक काश्तकार हैं। जिला उद्यान विभाग के माध्यम से काश्तकारों को सस्ती दरों में आलू, अदरक का बीज वितरित किया जाता है। जिले में उद्यान विभाग ने 50 फीसदी सब्सिडी पर काश्तकारों को 700 क्विंटल आलू बीज उपलब्ध कराया है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण आलू की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद नहीं है। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय ने बताया कि अगर महीने के अंत तक बारिश नहीं होती है तो फिर सूखे के आसार पैदा हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed