{"_id":"64d12a4527aafa87f902242a","slug":"families-of-freedom-fighters-honored-champawat-news-c-229-1-shld1009-1102-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया
Mon, 07 Aug 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में सम्मान से नवाजे गए सेनानी परिवार। संवाद
चंपावत। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज और क्रांति तीर्थ आयोजन समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों और आजादी के बाद 1965, 1971 के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों की पत्नी-पुत्रों को सम्मानित किया।
आयोजन समिति के संरक्षक चंद किशोर बोहरा ने स्वाधीनता आंदोलन में उत्तराखंड का योगदान विषय रखा। मुख्यवक्ता देव भूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक कैलाश थपलियाल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के संपूर्ण इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने स्वाधीनता के बाद लोगों के कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि एसडीएम रिंकू बिष्ट ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी के विषय में बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत महोत्सव के पांच तत्वों के बारे में बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जनक और संचालन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। कार्यक्रम में समिति के कुमाऊं संरक्षक नरेंद्र, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल प्रयाग दत्त भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पांडेय, मनमोहन सिंह बोहरा, बची सिंह पुजारी, हीरा बल्लभ उप्रेती, भुवन फुलारा, हर्षित राय, कुशाग्र वर्मा, सूरज बोहरा, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमन लता, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, गौरव पांडेय आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आज होगा सम्मान समारोह
चंपावत। जिला पत्रकार संगठन की ओर से अगस्त क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर सेनानी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली ने बताया जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता में सुबह दस बजे से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संवाद