फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   fake

फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े शातिर गए जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
fake
बनबसा पुलिस की गिरफ्त में फर्जी दस्तावेज बनाने वाला यूपी निवासी हरेंद्र। - फोटो : TANAKPUR
फर्जी दस्तावेजों के जरिए सेना में भर्ती होने आए तीन युवकों को जेल भेज दिया गया है। उन्हें फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले सरगना को भी पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ लिया। उसके पास से अल्मोड़ा जिले के जाति प्रमाण पत्र के प्रारूप समेत कई फर्जी दस्तावेज और मुहरें जब्त की गई हैं। पुलिस और खुफिया तंत्रों को एक और आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन

मिलिट्री इंटेलिजेंस, एलआईयू और अभिसूचना इकाई ने बुधवार को सेना भर्ती स्थल के पास संदिग्धावस्था में घूमते हुए कुलदीप, सूरज, सौरभ को पकड़ा था। उनके पास उत्तराखंड के हाईस्कूल के वर्ष 2019 के प्रमाण पत्र के अलावा स्थायी निवास, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति और अविवाहित प्रमाण पत्र मिले थे। उनके एक और साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक बुलंदशहर के झगीराबाद निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बुलंदशहर निवासी किसी व्यक्ति को सरगना बताया है। इसी बीच पुलिस ने दो दिन पूर्व पकड़े गए दस जालसाजों की सूचना पर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले शातिर आरोपी हरेंद्र पुत्र काली चरण को बुलंदशहर के शिकारपुर मोहल्ला कोटशेर खान स्थित बालाजी मार्केट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि उसके पास से एक कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, कीबोर्ड, माउस, मानीटर, कैमीनेटर, 60 अभ्यर्थियों के सेना भर्ती के आवेदन पत्र की छाया प्रतियां, फोटो पेपर और ए फोर साइज के पेपर, 11 आधार कार्ड, यूपी बोर्ड के 8 प्रमाण पत्र, 12 मुहरें, आर्मी भर्ती के एडमिट कार्ड, अल्मोड़ा के जाति प्रमाण पत्र के प्रारूप, अविवाहित, चरित्र प्रमाण पत्र प्रारूप समेत कई कागजात बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त सभी पर आईपीसी की धारा 420/467/468/471/120 बी/34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। फर्जी दस्तावेज बनाने वाले मुख्य आरोपी हरेंद्र को पकडने वाली टीम में एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, एसआई अरविंद कुमार, कां. प्रवीण गोस्वामी, नरेंद्र दिलवाल, परमजीत सिंह, मनजीत सिंह, शंकर भट्ट, रितेश बोहरा आदि शामिल थे।

इधर, मामले की विवेचक एसआई सुमन पंत ने बताया कि फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी कुलदीप, सूरज और सौरभ को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed