{"_id":"5d06797f8ebc3e578a54a1b1","slug":"fair-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरल महोत्सव के कारोबारी मेले में जमकर हुई खरीदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरल महोत्सव के कारोबारी मेले में जमकर हुई खरीदारी
Sun, 16 Jun 2019 10:46 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के गोरल महोत्सव में लगे झूले में रविवार को उमड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गोरलचौड़ मैदान में 5 जून से शुरू गोरल महोत्सव 11 जून को संपन्न हो गया लेकिन कारोबारी मेला रविवार शाम तक चला। इंसाफ के देव गोरल महोत्सव के कारोबारी मेले में रविवार को भारी भीड़ रही। गर्मी के बावजूद लोग मेले में दुकानों से खरीदारी करते रहे। दुकानों पर प्लास्टिक की सामग्री, बर्तन, क्राकरी, कपड़े, चादर आदि की जमकर खरीद हुई।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि मेले के आखिरी दो दिनों में करीब पांच लाख रुपये की खरीद हुई है। जबकि शुरू में मेले में लोग नदारद थे। इसी के साथ पांच जून से शुरू महोत्सव भी संपन्न हो गया। नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा और व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने महोत्सव में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है।
विज्ञापन