फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Existent without the leadership group and organization

समूह और संगठन के बिना कुशल नेतृत्व अस्तित्वहीन

Tue, 13 Dec 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 13 Dec 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
यहां जिला कार्यालय सभागार में निर्वाचन आयोग की ओर से जिला स्तरीय अधिकारियों की तीन दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा ने कहा कि कोई भी समूह और संगठन बिना कुशल नेतृत्व के अस्तित्वहीन है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को और अधिक पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग और एमबीडी कंपनी के सहयोग से अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग, नोडल प्रभारियों, जोनल और सेक्टर अधिकारियों में लीडरशिप का विकास होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर इसे चुनावों के दौरान व्यवहार में लाने को कहा। कार्यशाला में एमबीडी कंपनी से आए मास्टर ट्रेनर विनीत कुमार और सुजीत ने सभी अधिकारियों को प्रभावी नेतृत्व करने के लिए आवश्यक लक्षण, कार्य प्रबंधन, विनम्र स्वभाव आदि के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यशाला में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, अनिल चन्याल, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, जल संस्थान के ईई विशाल सक्सेना, तहसीलदार पूनम पंत, नीलू चावला, जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विजय सिंह थापा, डॉ. शूरवीर सिंह, केसी शाक्य, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed