{"_id":"58ab2a3b4f1c1b2b69b23542","slug":"evm-safety-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग को हर घंटे भेजी जा रही सुरक्षा की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग को हर घंटे भेजी जा रही सुरक्षा की स्थिति
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम की सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। विधानसभा चुनाव को लेकर नगरपालिका भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पश्चिम बंगाल से आई एसएसबी की टुकड़ी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। एसएसबी के अलावा स्थानीय पुलिस के जवान भी सुरक्षा कार्य में सहयोग कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी स्ट्रांग रूम पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम की स्थिति की रिपोर्ट प्रत्येक घंटे निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है। राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों की ओर से भी स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी निगाह रखी जा रही है। स्ट्रांग रूम में जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों की 320 ईवीएम जमा हैं, जिनमें लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की 178, चंपावत विधानसभा क्षेत्र की 142 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि 11 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगरपालिका के बारातघर में चंपावत विधानसभा, वन पंचायत सभागार में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन