फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Even on the third day, more than 25 thousand devotees gathered for the darshan of the Mother Goddess.

Champawat News: तीसरे दिन भी 25 हजार से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शन को उमड़े

Thu, 28 Mar 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 28 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Even on the third day, more than 25 thousand devotees gathered for the darshan of the Mother Goddess.
पूर्णागिरि धामटनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ना तीसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्य मंदिर में लंबी लंबी लाइन लगती रही। रात दिन मां के जयकारों से धाम भक्ति में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। बूम से लेकर भैरव मंदिर तक वाहन पार्किंग फुल रहे। अधिक भीड़ उमड़ने से जल संस्थान के भैरव मंदिर और काली मंदिर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई। मेला अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया कि दोनों क्षेत्रों में अधिक भीड़ से पेयजल स्रोत में उपलब्ध पानी कम पड़ गया। जल संस्थान के अधिकारी स्थिति को ठीक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इस बीच ऊर्जा निगम की उचौलीगोठ में एलटी लाइन और जमरानी तोक में फाॅल्ट आने से बुधवार की रात करीब आठ बजे से देर रात दो बजे तक ठुलीगाड़ तक की बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि सुबह तक आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। मेला अधिकारी ने बताया कि इस बीच मेला क्षेत्र में जनरेटर से रास्ते में लगी लाइट सुचारु रही। बताया कि बृहस्पतिवार को 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि रात-दिन मां के दर्शन के लिए व्यवस्था बनाए रखने को मंदिर समिति की ओर से मुख्य मंदिर में स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। मेला क्षेत्र में अभी जहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं वहां लगाए जा रहे हैं। खोया-पाया केंद्र और स्वास्थ्य शिविर भी कार्य कर रहे हैं। इधर ट्रेन से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से स्टेशन पर काफी भीड़ बनी रही।
शारदा घाट पर स्नान के लिए भी लगी भीड़
टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम के प्रमुख पड़ाव क्षेत्र नगर के शारदा घाट पर खासी संख्या में श्रद्धालु शारदा के जल से स्नान के लिए तीसरे दिन भी उमड़ते रहे। इस बीच प्रशासन की ओर से नदी से जल धारा का रुख घाट की ओर करने में जेसीबी जुटी रही। पर्याप्त पानी नहीं आने से श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर नदी में स्नान करते रहे। हालांकि जल पुलिस और पीएसी का तैराक दल तैनात रहा। संवाद
मां पूर्णागिरि के भक्तों में उत्साह
टनकपुर। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु जहां निजी वाहन, रोडवेज बस, निजी बसों से आ रहे हैं, वहीं ट्रेन भी श्रद्धालुओं से खचाखच भरी पहुंच रही हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे बरेली से पैसेंजर ट्रेन खचाखच भरकर आई। फर्श पर बैठकर बरेली से आ रहे यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा अहिवरन सिंह काफी उत्साहित नजर आए। वह तीसरी बार मां के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ परिवार और गांव के 12 लोग आएं हैं। दूसरे डिब्बे में फर्श पर बैठे जिला हाथरस के सासनी झोंक निवासी नोगेश कुमार और कमला देवी, ममता बोलीं-वह कस्बे के 150 लोगों के साथ माता के दर्शन के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि वह पहली बार माता के दर्शनों के लिए आए हैं। संवाद

ठुलीगाड़ तक रोडवेज की चार बसें भी संचालित हुईं

टनकपुर। मां पूर्णागिरि मेले में रोडवेज बसों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रोडवेज प्रशासन की ओर से बस स्टेशन से चार बसों को ठुलीगाड़ तक संचालित किया जा रहा है। रोडवेज एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि अभी चार बसें संचालित की जा रही है, श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने पर बसें बढ़ाई जाएंगी। पैसेंजर ट्रेन आते ही श्रद्धालु अधिक संख्या में रोडवेज स्टेशन पहुंच रहे हैं। वहीं बरेली आदि जगहों से आने वाली रोडवेज बसों से भी बस स्टेशन पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जो यहां से बस में सवार होकर ठुलीगाड़ जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed