फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Even after five months, village headmen expressed anger over not getting charge

पांच माह बाद भी ग्राम प्रधानों को चार्ज न मिलने पर रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Even after five months, village headmen expressed anger over not getting charge
ग्राम पंचायतों को बस्ता देने की मांग को चंपावत के एडीएम टीएस मर्तोलिया को ज्ञापन देते ग्राम प्रध? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पंचायत चुनाव के पांच महीने बाद भी चार्ज न मिलने से परेशान ग्राम प्रधानों ने पाटी ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष राजू बिष्ट के नेतृत्व में बुधवार को एडीएम और डीपीआरओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने ग्राम प्रधानों को जल्दी उनका चार्ज दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में किए गए कामों का अभी तक भुगतान न होने से बड़ी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, लेकिन पंचायतीराज विभाग की ओर से कोई कार्यशाला तक आयोजित नहीं की गई है। उन्होंने ग्राम पंचायतों का खाता एक निजी बैंक में खोलने का विरोध किया। ज्ञापन देने वालों में खीमानंद विनवाल, प्रकाश मेहरा, गोकुल कोहली, ईश्वर बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, नवीन राणा आदि मौजूद रहे। इस संबंध डीपीआरओ सुरेश बैनी का कहना है कि ग्राम प्रधानों को सात दिन की भीतर चार्ज मिल जाएगा। वर्ष 2019-20 किए गए कार्यों का तत्काल भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

प्रधान पद खाली, उप प्रधान को कार्यभार देने की मांग की
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक की एससी महिला आरक्षित ग्राम पंचायत सूंगरखाल व एससी आरक्षित नदेड़ा में पात्र प्रत्याशी नहीं मिलने से प्रधान का पद रिक्त है। उप चुनाव में भी दोनों पंचायतों में ग्राम प्रधानों का पद खाली रहा। इसके चलते गांव में विभिन्न विकास कार्य ठप पड़े हैं। ग्रामीणों ने प्रधानों का आरक्षण बदलने और तब तक इन दोनों पंचायतों में उप प्रधान को प्रधान का कार्यभार देने की मांग की है। ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, हरीश अधिकारी, बीडीसी सदस्य रैघाड़ी ज्योति अधिकारी आदि ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed