फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Environmentalists began a work boycott.

Champawat News: पर्यावरण मित्रों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

Fri, 29 May 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 29 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Environmentalists began a work boycott.
बनबसा (चंपावत)। बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है।
विज्ञापन


बीते बुधवार को बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नारेबाजी कर नगर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इसमें दो माह का मानदेय नहीं मिलने, तीन वर्ष पूर्व के दो माह का लंबित मानदेय दिलाने, मानदेय भुगतान 805 रुपये प्रति माह देने, पर्यावरण मित्रों की संख्या बढ़ाने और वर्दी देने जैसी मांग उठाई गई हैं।

बुधवार शाम से ही पर्यावरण मित्रों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी उनका कार्य बहिष्कार जारी रहा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बता दें कि बनबसा नगर पंचायत में आउटसोर्स (ठेकेदारी प्रथा) पर 25 और मोहल्ला स्वच्छता समिति के तहत नौ यानी कुल 34 पर्यावरण मित्र कार्य कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दूसरे दिन संघ अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महामंत्री अरुण वाल्मीकि, होरी लाल, सौरभ, विजय पाल, नन्हेलाल, सुनील, सानू, मिथिलेश, सोनी, कमलेश, लक्ष्मी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed