{"_id":"5f57bade8ebc3e54a946d5bb","slug":"encroachment-in-lohaghat-champawat-news-hld396242956","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन में हुए अतिक्रमण पर पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन में हुए अतिक्रमण पर पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सरकारी जमीन में हुए अतिक्रमण के पांच दिन बाद भी प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। अतिक्रमणकारियों की ओर से भूमि से संबंधित दस्तावेज एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत किए गए हैं। अलबत्ता स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन के सीमांकन के आधार पर घेरबाड़ शुरू कर दी है।
एक व्यक्ति ने सरकारी अस्पताल की भूमि पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली के अतिक्रमण कर भवन बनाने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत और पुलिस टीम ने भूमि का मौका मुआयना किया गया था। प्रशासन ने आरोपी अतिक्रमणकारी को तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने या भूमि के पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत करने के नोटिस जारी किया गया था। नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि अस्पताल की भूमि का सीमांकन कर उसे स्वास्थ्य विभाग को दे दिया गया है। सीमांकन के भीतर शैलेंद्र राय का निर्माणाधीन मकान भी आ रहा था। इनका भी निर्माण कार्य रुकवाकर नोटिस जारी किया गया है।
एसडीएम गौतम का कहना है कि अतिक्रमण के आरोपियों से भूमि से संबधित सभी वैध दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज मिलने के बाद उनकी जांच की जाएगी। इधर चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि प्रशासन ने सीमांकन कर स्वास्थ्य विभाग को जमीन दी गई है, उसमें लोहे के एंगल डालकर घेरबाड़ शुरू कर दी है। डॉ. जुनैद का कहना है कि अतिक्रमण के आरोपी के दोनों मकानों के बीच सीमांकन हुआ है। अतिक्रमण ध्वस्त होने तक उसमें घेरबाड़ नहीं हो सकती। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को उसकी भूमि का सीमांकन कर दे दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का काम है अपनी भूमि में कब्जा लेना। एसडीएम का कहना है कि भूमि में कब्जा लेेने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
भूमि से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे
लोहाघाट (चंपावत)। अतिक्रमण के आरोपी सुभाष बगौली का कहना है कि वर्ष 2015 में नजूल भूमि की हुई सर्वे में उनके पुराने मकान और वर्तमान में निर्माणाधीन मकान की भूमि में उनको काबिज दिखाया गया है। इससे संबंधित दस्तावेज एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत कर दिए हैं। शैलेंद्र राय का कहना है कि भूमि से संबंधित दस्तावेज शीघ्र ही प्रस्तुत किए जा रहे हैं।