{"_id":"657b2f86dd6eaa4df9044c74","slug":"employees-celebrated-victory-instead-of-rally-champawat-news-c-229-1-shld1009-4005-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कर्मियों ने रैली के बजाय मनाया जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कर्मियों ने रैली के बजाय मनाया जीत का जश्न
Thu, 14 Dec 2023 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
मांगें माने जाने पर चंपावत में जश्न मनाते मिनिस्टीरियल कर्मी। संवाद
चंपावत। 21 सूत्री मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से आंदोलन कर रहे उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज ने बृहस्पतिवार को जीत का जश्न मनाया। मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में रैली निकलनी थी लेकिन एक दिन पूर्व देहरादून में प्रांतीय नेतृत्व की शासन से हुई वार्ता के बाद अधिकांश मांगों को मान लिए जाने से रैली स्थगित हो गई।
वरिष्ठ कर्मचारी नेता जीवन चंद्र ओली ने कहा कि कई मांगों पर शासनादेश भी हो गया है। शेष मांगों को एक सप्ताह में पूरा करने का आश्वासन मिला है। इस कारण रैली निरस्त कर मांगों को मान लिए जाने का जश्न मनाया गया। यहां महामंत्री विनोद कुमार, नागेंद्र जोशी और राजेंद्र भट्ट सहित कई कर्मचारी थे। संवाद