फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Emphasis on health awareness in Asha Jan Samvad program

Champawat News: आशा जन संवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

Wed, 21 Jan 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on health awareness in Asha Jan Samvad program
चंपावत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में आयोजित आशा जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद विभागीय अधि
पाटी, चंपावत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में आशा कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह की उपस्थिति में चले जन संवाद कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पोषण, परिवार नियोजन, मातृ और शिशु स्वास्थ्य, टीबी सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आशा कार्यकर्ताओं को सामुदायिक स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह ने कहा कि ऐसे जन संवाद कार्यक्रमों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में मदद मिलती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह, एमओआईसी डॉ. बलबीर सिंह, अमर चंद ठाकुर, डीईओ राजू पनेरू, डीईओ बबीता पांडे, आशा कोऑर्डिनेटर जगदीश जोशी, आरबीएसके से डॉ. मनीषा, पुष्पा जोशी, रणजीत मेहता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed