{"_id":"6784012cf013ecd22f0264a5","slug":"elephants-trample-crops-woman-injured-in-leopard-attack-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-118331-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हाथियों ने रौंदी फसल, तेंदुए के हमले में महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हाथियों ने रौंदी फसल, तेंदुए के हमले में महिला घायल
Sun, 12 Jan 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ, ब्रह्मदेव और बूम क्षेत्र में तीन हाथियों ने शनिवार की देर रात जमकर उत्पात मचाया। करीब तीन घंटे तक हाथी खेतों में फसल को रौंदते रहे। ग्रामीणों के शोर - शराबा करने पर बमु़श्किल हाथी जंगल में लौटे। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग की मरम्मत और हाथियों के भय से निजात दिलाने की मांग की है।
एक सप्ताह से उचौलीगोठ में गांव में हाथी कई बार रामलीला मैदान के पास क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग से घुस कर उत्पात मचा चुके हैं। ग्रामीणों ने सोलर फेंसिंग की मरम्मत की गुहार लगाई मगर वन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। समाजसेवी गणेश महर ने बताया कि शनिवार रात तीन हाथी उचौलीगोठ से गांव में घुस आए। शोर मचाने पर ब्रह्मदेव, बूम गांव से हाथी बाहर निकले। हाथियों की ओर से फसल रौंदने से आनंद सिंह, देव सिंह, पुष्कर सिंह बोहरा, सुंदर सिंह महर, केशर सिंह, नाथ सिंह, केदार सिंह, लक्ष्मण सिंह, दान सिंह, महेंद्र सिंह को आर्थिक नुकसान हुआ है। हाथियों ने बूम में यादव सिंह के लीची के पेड़ों को भी तोड़ दिया। हाथियों ने बूम में तापसी बाबा के आश्रम के पास तक उत्पात मचाया। इसके बाद ग्रामीण रात में भी पहरा देते रहे।
शारदा वन रेंज के रेंजर पूरन चंद्र जोशी का कहना है कि रामलीला ग्राउंड के पास क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग की मरम्मत के लिए हल्द्वानी से कर्मियों को बुलाया है। जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में महिला घायल, हायर सेंटर रेफर
झूलाघाट/पिथौरागढ़। नेपाल के दार्चुला ब्यास गांव पालिका 2 दुम्लिंग गांव निवासी लक्ष्मी ठगुन्ना (35) जंगल में घास काटने गई थी। वहां घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमले से महिला के सिर पर गंभीर घाव हो गया।
जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता कांतिराज जोशी ने बताया कि जिला अस्पताल दार्चुला में एंटी रैबीज का टीका न होने के कारण महिला को धनगढ़ी हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पिथौरागढ़ नगर के नेड़ा वार्ड के नेड़ा और बस्ते में तेंदुआ दिखने से लोग भयभीत हैं। राजेश शर्मा ने बताया कि तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। तेंदुआ सड़क और फिर घरों के दरवाजों के पास घूमता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
लफड़ा गांव में तेंदुए ने गाय को मार डाला
चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लफड़ा में शनिवार को तेंदुए ने सविता देवी की दुधारू गाय को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। कहा कि सविता देवी की दुग्ध पालन से आजीविका चलती थी।
इधर, फोर्ती के ग्रामीण अनिल, दीपक, रोहित कुमार ने बताया कि अद्वैत आश्रम मायावती और फोर्ती गांव के पास तेंदुआ दिख रहा है। तेंदुए की दहशत से मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी और उपचार के लिए जाने वाले मरीज समूह में जा रहे हैं। तेंदुए की डर से महिलाएं मवेशियों के घास और लकड़ी लेने के लिए जंगल जाने से डर रही हैं।
रेंजर दीप जोशी ने क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इधर छमनिया, गलचौड़ा, पऊ, चमनपुर में तेंदुए ने कई पालतू मवेशियों को मौत के घाट उतारा है। राइंकोट गांव में तेंदुआ एक बच्चे और युवक पर हमला कर घायल कर चुका है।