{"_id":"66c4cae45e9a7974f1001f84","slug":"elephants-broke-the-power-line-the-tiger-roared-after-seeing-the-workers-who-went-to-repair-it-champawat-news-c-229-1-shld1007-111877-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने तोड़ी बिजली लाइन: ठीक करने गए कर्मियों को देख दहाड़ा बाघ, खंभे पर चढ़ा कर्मी कांपता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने तोड़ी बिजली लाइन: ठीक करने गए कर्मियों को देख दहाड़ा बाघ, खंभे पर चढ़ा कर्मी कांपता रहा
Wed, 21 Aug 2024 01:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:28 PM IST
सार
लोहियाहेड और बनबसा के बीच हाथियों के झुंड ने सोमवार की रात 33 केवी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। बिजली लाइन की मरम्मत करते समय अचानक बाघ आ गया और पोल पर चढ़ा ऊर्जा निगम कर्मी वन कर्मियों के आने तक डर से कांपता रहा।
विज्ञापन
बाघ के पंजे का निशान।
विस्तार
चंपावत जिले के लोहियाहेड और बनबसा के बीच हाथियों के झुंड ने सोमवार की रात 33 केवी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। बिजली लाइन की मरम्मत करते समय अचानक बाघ आ गया और पोल पर चढ़ा ऊर्जा निगम कर्मी वन कर्मियों के आने तक डर से कांपता रहा। वहीं पांच कर्मियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे लोहियाहेड पावर हाउस से टनकपुर-बनबसा को आपूर्ति करने वाली मुख्य 33 केवी लाइन के एक पोल को सनिया नाले के पास हाथियोें के झुंड ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। ऊर्जा निगम ने रात में वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ऊर्जा निगम के छह कर्मी लाइन की मरम्मत के लिए पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे एक कर्मी अरुण बिजली पोल पर चढ़ा था। तभी करीब 20 मीटर दूरी पर झाड़ियों के पास अचानक बाघ दहाड़ने लगा।
विज्ञापन
इस पर पोल के पास मौजूद लाइन मैन नफीस खान, राजू, प्रमोद राणा, इंदर राणा, राजू ने भाग कर जान बचाई और तत्काल एसडीओ को सूचना दी। एसडीओ ने एसडीएम आकाश जोशी को घटना की जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर खटीमा वन रेंज के कर्मी मौके पर पहुंचे। तब पोल पर चढ़ा कर्मी नीचे उतर पाया। इस बीच कर्मियों में दहशत फैली रही। खटीमा रेंज के रेंजर एमसी जोशी का कहना है कि उक्त क्षेत्र में बाघ और तेंदुए दिखाई देते हैं।