फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant entered ucholigoth tanakpur four times in the night

Champawat: उचौलीगोठ में रात में चार बार घुसा हाथी, सब्जी और गेहूं की फसल रौंदी; ग्रामीणों ने बमुश्किल भगाया

Sat, 18 Jan 2025 05:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Jan 2025 05:02 PM IST
सार

शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ क्षेत्र में हाथी ने शुक्रवार देर रात चार बार घुसकर उत्पात मचाया। ग्रामीण हाथी को रात भर भगाते रहे। हाथी अनेक ग्रामीणों की गेहूं और अन्य सब्जी की फसल को रौंदते हुए निकला।

विज्ञापन
Elephant entered ucholigoth tanakpur four times in the night
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले में टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ क्षेत्र में हाथी ने शुक्रवार देर रात चार बार घुसकर उत्पात मचाया। ग्रामीण हाथी को रात भर भगाते रहे। हाथी अनेक ग्रामीणों की गेहूं और अन्य सब्जी की फसल को रौंदते हुए निकला। वन विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग लाइन की मरम्मत तो करा दी लेकिन बैटरी खराब हो गई। इसे बदल कर अब करंट दौड़ा दिया है। हाथी के बार बार गांव में घुसने से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन

करीब तीन सप्ताह से ग्राम सभा उचौलीगोठ में रुक-रुक कर हाथी गांव में घुस कर उत्पात मचा रहे हैं। कभी एक हाथी तो कभी तीन हाथी घुस रहे हैं। रामलीला मैदान के पास क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग से कई बार हाथी घुसे।

विज्ञापन


शारदा रेंजर पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि शुक्रवार को हल्द्वानी से आई टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर दी है। इस बीच बैटरी खराब होने से करंट नहीं दौड़ा। अब बैटरी बदल कर लगा दी है और करंट दौड़ने लगा है। इधर, समाजसेवी गणेश महर, निवर्तमान बीडीसी सदस्य सुंदर आर्या और ग्रामीण सुंदर महर ने बताया कि रात में सबसे पहले 7:30 बजे, उसके बाद 10 बजे, फिर रात 12 बजे के बाद सुबह 3:30 बजे हाथी गांव में घुसा। हर बार शोर मचाकर उसे भगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी ने प्रकाश सिंह महर, मान सिंह, भीम सिंह, हरीश सिंह की गेहूं की फसल को रौंदा। उचौलीगोठ होकर ब्रह्मदेव, चराई खेत में ग्रामीणों को रात में जाग कर हाथी को भगाना पड़ा। उन्होंने वन विभाग से हाथी के गांव में घुसने पर रोक लगाने के लिए बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed