{"_id":"66c4c3e678f83cf4ce08b0da","slug":"elephant-destroying-crops-in-mazgaon-champawat-news-c-229-1-alm1003-111874-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मझगांव में हाथी उजाड़ रहा फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मझगांव में हाथी उजाड़ रहा फसलें
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। देवीपुरा मझगांव में एक टस्कर (हाथी) दो दिन से उत्पात मचा रहा है। खेतों में फसलों को नुकसान और अक्सर राहगीरों के सामने आकर टस्कर उन्हें डरा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से टस्कर अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने बताया कि नेपाल के जंगलों से आए टस्कर से ग्रामीण परेशान है। उन्होंने अंदेशा जताया कि बीते दिनों हाथियों का झुंड सोनिया नाले की ओर दिखाई दिया था। हो सकता है कि वह झुंड से बिछड़ गया होगा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित कर हाथी को अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है।
इधर, पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर एमसी जोशी का कहना है कि हाथी कभी अपने झुंड नहीं बिछड़ता है। बताया कि सोनिया नाला हाथी कॉरिडोर है।