{"_id":"67533904d23dc382ce0fa137","slug":"electricity-production-started-in-lohiahead-power-house-champawat-news-c-229-1-alm1003-116644-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू
Fri, 06 Dec 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। लोहियाहेड पावर हाउस से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह छह बजे 25 दिन बाद शारदा नहर की जलापूर्ति शुरू कर दी गई।
यूपी में शारदा नहर की मरम्मत के लिए 10 नवंबर 2024 की मध्य रात्रि से 18 नवंबर 2024 तक नहर में पानी रोक दिया था। कुछ कार्य शेष रहने से नहर का क्लोजर बढ़ाकर पांच दिसंबर तक नहर की जलापूर्ति बंद की गई। इस दौरान बनबसा में भी शारदा बैराज क्षेत्र और नहर आदि का रखरखाव कार्य भी किया गया।
यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे से शारदा बैराज से नहर में पानी छोड़ दिया गया। शुक्रवार को शारदा नदी का जलस्तर 6257 क्यूसेक रहा, इसमें से शारदा नहर में 3496 क्यूसेक और नेपाल चैनल में 154 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शेष पानी बैराज से डाउन स्ट्रीम में छोड़ दिया गया है।

06जेएनडी14: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद
विज्ञापन