फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   electricity

बर्फबारी से घंटों गुल रही बिजली आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
electricity
लोहाघाट के डिग्री कॉलेज रोड में गिरे पेड़ को काटती अग्निशमन की टीम। - फोटो : LOHAGHAT
बर्फबारी से ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी क्षेत्र की दो लाख की आबादी पर पड़ी मार, कड़ाके की ठंड में बढ़ी परेशानी
मोबाइल चार्जिंग के लिए परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत/लोहाघाट। बर्फबारी से लोगों को राहत तो मिली लेकिन तड़के बत्ती गुल रहने से लोगों को दिन भर परेशानी झेलनी पड़ी। इसके चलते पहाड़ की दो लाख से अधिक आबादी को कड़ाके की ठंड में वक्त काटना पड़ा। इसके अलावा रोजमर्रा का काम भी प्रभावित रहा। रात को बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लॉक की दो लाख से अधिक की आबादी को बृहस्पतिवार सुबह से बगैर बिजली के रहना पड़ा। सुबह 4.55 बजे गुल बत्ती शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच बिजली नहीं होने से लोगों को हीटर और गरम पानी के लिए गीजर आदि की सुविधा से वंचित रहना पड़ा। यहां तक कि लोग मोबाइल चार्जिंग के लिए भी परेशान रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चंपावत डिविजन के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि घाट-लोहाघाट के बीच लाइन क्षतिग्रस्त होने के अलावा लोहाघाट व चंपावत में कई जगह लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। विभागीय टीम लाइन को ठीक करने में जुटी। रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लोहाघाट में चांदमारी, डिग्री कॉलेज मार्ग, शिवालय मंदिर के पास बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरे हैं। इस कारण यहां नगर को छोड़ अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। कनिष्ठ अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी का कहना है कि तार पेड़ों में लिपट गए हैं। तारों को निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ना जरूरी है लेकिन प्रतिकूल मौसम के चलते पेड़ों पर चढ़ना संभव नहीं है। लोहाघाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने का नगर के ज्यादातर हिस्से में पेयजल आपू्र्ति पर भी असर पड़ा है।

फोटो 09एलएचजी 10पी
बाक्स
पेड़ गिरने से डिग्री कॉलेज मार्ग पांच घंटे बंद रहा
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर में कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से आवाजाही पर असर पड़ा है। डिग्री कॉलेज मार्ग, पुल्ला तिराहे के पास कई पेड़ गिरे। पेड़ गिरने से पांच घंटे तक मार्ग बंद रहा। अग्नि शमन विभाग के चंदर राम के नेतृत्व में टीम ने पेड़ों को काट आवाजाही सुचारु की।
फोटो 09 एलएचजी 11पी

लोहाघाट में बिजली के तार के ऊपर गिरा पेड़।

लोहाघाट में बिजली के तार के ऊपर गिरा पेड़।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed