{"_id":"6606fb88fa4dfef6e303e8b0","slug":"electricity-came-to-itbp-residential-colony-after-five-hours-champawat-news-c-229-1-shld1010-106746-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पांच घंटे बाद आईटीबीपी की आवासीय कॉलोनी में आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पांच घंटे बाद आईटीबीपी की आवासीय कॉलोनी में आई बिजली
Fri, 29 Mar 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ऊर्जा निगम ने अंधड़ में पेड़ गिरने से आईटीबीपी की आवासीय कॉलोनी की क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को ठीक कर दिया है। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली व्यवस्था को सुचारु किया गया। इससे हिमवीरों ने राहत की सांस ली है।
बृहस्पतिवार शाम को आए भारी अंधड़ में बाराकोट मार्ग में छमनिया में रोडवेज कार्यशाला गेट के समीप विद्युत लाइन में भारी भरकम पॉपुलर का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से आईटीबीपी के आवासीय परिसर की बिजली लाइन ध्वस्त हो गई। करीब पांच घंटे तक आईटीबीपी की आवासीय कॉलोनी में अंधेरा छा गया था। घरों में सभी काम ठप हो गए। ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की। उन्होंने बताया कि चार बजे क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को रात के करीब नौ बजे बहाल कर दिया था। ऊर्जा निगम कर्मियों की कार्यशैली की हिमवीरों और लोगों ने सराहना की है। ऊर्जा निगम की टीम में प्रवीन जोशी, रवि ढेक, राकेश धौनी, पंकज बर्गली, सुरेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।