{"_id":"586153484f1c1b2a41eebd9c","slug":"election-of-january-job-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जनवरी से निर्वाचन कार्य संबंधी प्रशिक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जनवरी से निर्वाचन कार्य संबंधी प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
इवीएम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, नोडल अधिकारी आदि को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि दो जनवरी को सुबह 10 बजे से एक बजे तक एडीएम हेमेंद्र कुमार वर्मा प्रशिक्षण देंगे। जबकि दो बजे से पांच बजे तक एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय तथा स्वीप प्रभारी जीवन कलौनी प्रशिक्षण देंगे। तीन जनवरी को पहले सत्र में वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र गंगवार तथा एसडीएम टनकपुर अनिल कुमार चन्याल नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी, नोडल आफिसर मीडिया, इलेक्ट्रानिक, प्रिंट तथा समस्त व्यय अनुवीक्षण टीमों के सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। जबकि दूसरे सत्र में एसडीएम पाटी निर्मला बिष्ट तथा टनकपुर अनिल कुमार चन्याल की ओर से निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।