फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight thousand devotees visited the Mother Goddess

आठ हजार भक्तों ने किए देवी मां के दर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand devotees visited the Mother Goddess
साईकिलों पर उत्साह के साथ मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर जाते श्रद्घालु। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना वायरस की दहशत के बावजूद पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला जारी है। रविवार को आठ हजार भक्तों ने पूर्णागिरि मां के दर्शन किए। श्रद्धालु साइकिलों और बाइकों से उत्साह के साथ जत्थों में आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दहशत के चलते पूर्णागिरि मेले में इस बार शुरूआती दिन से ही श्रद्धालुओं की आवक कम है। इसके चलते मेले की रौनक पर असर पड़ रहा है। मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार के मुताबिक रविवार को करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए हैं। इधर मेले के कारण नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार में भी रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों को लगाई फटकार
टनकपुर। सफाई व्यवस्था को लेकर मेला अधिकारी एएमए राजेश कुमार और मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार और काली मंदिर क्षेत्र में गंदगी मिलने पर पर्यावरण मित्रों को फटकार लगाई। उन्होंने नियमित रूप से सफाई करने कीटनाशक का छिड़काव करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उफान पर आया किरोड़ा नाला, एक घंटे बंद आवागमन
टनकपुर। शनिवार की रात पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश से पूर्णागिरि मार्ग पर पड़ने वाला किरोड़ा नाला अचानक उफान पर आ गया। जिससे यहां पर करीब एक घंटे तक आवागमन बंद रहा। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि नाला उफान पर होने की सूचना मिलने ही किरोड़ा के दोनों तरफ पर फोर्स तैनात कर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई। करीब एक घंटे बाद उफान थमने पर आवागमन सुचारु किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed