{"_id":"681112fe646ff21a8b00d5a8","slug":"efforts-to-improve-livelihood-through-beekeeping-champawat-news-c-229-1-shld1026-123329-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मौन पालन से आजीविका सुधारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मौन पालन से आजीविका सुधारने का प्रयास
Tue, 29 Apr 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में वन प्रभाग मौन पालन से लोगों की आजीविका सुधारने का काम करेगा। जिले के भिंगराड़ा को मौन पालन हब बनाने की तैयारी में पूर्व में पहल कर चुका है। डीएफओ डॉ. एनसी पंत ने बताया कि ग्रीन मिशन इंडिया योजना के तहत पूर्व में करीब 40 लोगों को चयनित किया गया था।
मुख्य उद्देश्य लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनकी आजीविका में सुधार करना है। इसके लिए चयनित लोगों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ ही मौन पालन के लिए जरूरी उपकरण, मौन बॉक्स का भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिले में मौन पालन के लिए मुफीद स्थानों का चयन किया जाएगा। जल्द ही इस दशा में काम किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को अन्य विकास योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। संवाद