फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Education promotion work under Mission Effort program from today

Champawat News: मिशन कोशिश कार्यक्रम के तहत शिक्षा संवर्धन कार्य आज से

Mon, 01 Apr 2024 04:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Apr 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Education promotion work under Mission Effort program from today
चंपावत। जिले के सरकारी विद्यालयों में एक अप्रैल से 30 जून तक मिशन कोशिश का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में शिक्षा संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसी कारण से पिछले सत्र में किसी विषय में पढ़ाई बीच में ही छूट गई हो या विद्यार्थियों को फिर से किसी विषय में दक्ष करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन को ध्यान में रखकर मिशन कोशिश का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष जिन विद्यालयों के विद्यार्थियों की हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित आदि विषयों की पढ़ाई छूट गई है या किसी कारणवश विद्यार्थी का इन विषयों का सिलेबस अधूरा रह गया है उसे विद्यालय के शिक्षक तीन माह में उसे पूरा कराएंगे।
विज्ञापन

सीईओ मेहरबान सिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पहचान कर किसी छूटे विषय की पढ़ाई में दक्ष किया जाएगा। इसके अलावा अप्रैल माह में जिले के सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में डायट, खंड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षाधिकारी और सीआरसी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed