{"_id":"682a1b9da80a35464a051791","slug":"education-news-in-district-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124091-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला अस्पताल से सात और लोहाघाट से आठ चिकित्सक गए पीजी परीक्षा देने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला अस्पताल से सात और लोहाघाट से आठ चिकित्सक गए पीजी परीक्षा देने
Sun, 18 May 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 18 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल और उपजिला अस्पताल लोहाघाट के चिकित्सक पीजी की परीक्षा के लिए गए हुए हैं। इससे मरीजों के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल के सात चिकित्सक पीजी परीक्षा देने के लिए रवाना हो गए हैं। उप जिला अस्पताल के आठ चिकित्सक एक साथ अस्पताल से पीजी परीक्षा देने गए हैं। अस्पताल में पहले ही चिकित्सकों की कमी थी। एक साथ आठ चिकित्सकों के पीजी की परीक्षा के लिए जाने से अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। दोनों अस्पतालों से शुक्रवार को ही चिकित्सक पीजी की परीक्षा के लिए रवाना हो गए थे। इससे मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नाइट ड्यूटी रोटेशन में लगाई है। ऐसे में वह दिन में अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि दोनों अस्पतालों के सभी चिकित्सक मंगलवार तक अपने कार्य क्षेत्र में वापस लौट जाएंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।