फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Education motivators demonstrated about outstanding honorarium

शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय को लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Education motivators demonstrated about outstanding honorarium
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते साक्षरता प्रेरक। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत बीएलओ पद में कार्य कर चुके शिक्षा प्रेरकों ने 14 माह के बकाया मानदेय को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम टीएस मर्तोलिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वर्तमान में बेरोजगार हो चुके शिक्षा प्रेरकों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में समायोजित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रेरकों की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2010 में प्रेरकों की नियुक्ति ग्राम पंचायतों में खोले गए लोक शिक्षा केंद्रों में निरक्षरों को साक्षर करने के लिए की गई थी। इस दौरान उन्हें तीन हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता था। इसके साथ ही प्रेरकों से जनधन खाते खुलवाने, बाल गणना, आर्थिक गणना एवं बीएलओ आदि कार्य लिए गए। लेकिन सरकार ने 30 सितंबर 2017 को शिक्षा प्रेरकों की सेवाएं समाप्त कर दी। इस दौरान प्रेरकों को 14 माह के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। शिक्षा प्रेरकों के सामने बेरोजगारी का संकट एवं आर्थिक संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में संजय चौड़ाकोटी, नवीन चंद्र जोशी, रमेश चंद्र कापड़ी, मोहन राम, राजेंद्र प्रसाद, सुनील प्रसाद, गंगा गिरी गोस्वामी, शंकर राम, राजेश पांडेय, राजू खर्कवाल, राकेश पांडेय, तारा सिंह, प्रकाश राम, नारायण दत्त जोशी, पुष्कर दत्त, दीप चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed