{"_id":"5d4b04628ebc3e6d007e083f","slug":"education-champawat-news-hld352063862","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुर्नमुल्यांकन लेकर फूंका परीक्षा नियंत्रक और कुलपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुर्नमुल्यांकन लेकर फूंका परीक्षा नियंत्रक और कुलपति का पुतला
विज्ञापन
चंपावत राजकीय पीजी कॉलेज में पुतला फूंकते राजनीति विज्ञान में सभी के फेल होने से नाराज छात्र-छात?
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में एमए चतुर्थ सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के परीक्षाफल में सभी छात्र-छात्राओं के अनुत्तीर्ण होने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक और कुलपति का पुतला फूंका। इसके अलावा प्राचार्य प्रो. राधेश्याम भट्ट के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक और कुलपति को ज्ञापन भेजा और कॉपियों की पुन: जांच की मांग की है।
आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में परीक्षा नियंत्रक के पुतले को आग के हवाले कर कुलपति और परीक्षा नियंत्रण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्षा पूजा खाती के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि कनटेमप्रेरी पॉलिटिकल फिलोसोफी विषय में कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को अनुत्तीर्ण किया गया है।
उन्होंने बताया तीन से चार कॉपियां भरने के बाद भी उन्हें बहुत ही कम अंक प्राप्त हुए हैं। किसी भी छात्र या छात्रा के 13 से अधिक अंक नहीं हैं, जबकि प्रश्न पत्र 75 नंबर का था। छात्र-छात्राओं ने पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर मांग पूरी नहीं की गई तो सभी उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में अंजलि बोहरा, नाथ सिंह, हरीश जोशी, प्रमोद बडेला, दीपक पटवा, राहुल टम्टा, पूूजा बोहरा, मनीषा रावत, नेहा महर, लक्ष्मी थ्वाल, तुलसी करायत, ममता भट्ट, सौम्मा महराना, सविता बोहरा आदि शामिल रहे।