फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ED of NHPC inspects Tanakpur power station

एनएचपीसी के ईडी ने किया टनकपुर पावर स्टेशन का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
ED of NHPC inspects Tanakpur power station
एनएचपीसी के ईडी टनकपुर बैराज पर अपने मातहतों से विचार मंथन में। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से आए कार्यपालक निदेशक (ईडी) राजेश शर्मा ने शुक्रवार को बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पावर स्टेशन में सितंबर माह में अब तक सर्वाधिक बिजली उत्पादित होने पर पावर स्टेशन के प्रभारी महाप्रबंधक एसके शर्मा और उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने टकपुर बैराज का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों से टनकपुर में नेपाल को बन रही सड़क के संबंध में और पावर स्टेशन में हो रहे बिजली उत्पादन के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों की बैठक भी ली। पावर हाउस में सितंबर माह में अब तक सर्वाधिक बिजली उत्पादित किए जाने को सराहनीय बताया। इस दौरान उन्होंने पावर हाउस के हर्बल पार्क में पौधरोपण किया। इससे पूर्व ईडी के यहां पहुंचने पर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा (प्रभारी) ने उनका स्वागत किया। सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। यहां पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल आदि मौजूद थे। ईडी शर्मा शनिवार को पावर स्टेशन के अन्य संभागों व कार्यालयों का निरीक्षण करने के बाद चंडीगढ़ लौट जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड में नई जलविद्युत परियोजनाएं बनाने की मांग
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक (ईडी) राजेश शर्मा के टनकपुर पावर स्टेशन पहुंचने पर एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने ईडी को अभिनंदन और मांगपत्र सौंपकर उनसे उत्तराखंड राज्य में नई जल विद्युत परियोजनाएं बनाने मांग की। कहा कि उत्तराखंड में जलविद्युत योजनाओं के निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र चंद, महासचिव देवेश शर्मा, प्रेम चंद, किशन ज्याला, प्रकाश पांडेय, पुष्कर चंद, नीलांबर जोशी, भगवान दास, भगवती मिराल, नसीम खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed