फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Due to fire, double-storey house in Gaduda village, loss of seven lakhs

आग लगने से गड्यूड़ा गांव में दुमंजिला मकान खाक, सात लाख का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Due to fire, double-storey house in Gaduda village, loss of seven lakhs
ड्यूड़ा गांव में आग में जला मकान। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत /पाटी। लधिया घाटी की गड्यूड़ा ग्राम पंचायत में दोमंजिला मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मकान समेत वहां रखा सारा सामान जल गया। अग्निकांड में सात लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गड्यूड़ा गांव में दो भाई दीपक राम और हयात राम के परिवार इस दोमंजिले मकान में रहते थे। दोनों के परिवार में सभी 12 लोग शुक्रवार सुबह ही पास के गांव में अपने रिश्तेदार के यहां पीपलपानी में गए हुए थे और रात को वे लोग वहीं ठहर गए। रात में करीब 11 से 12 बजे के बीच मकान से धुआं उठने की आहट से आसपास के लोग घर से बाहर निकले। इससे पहले कि वे बचाव के उपाय कर पाते तब तक पत्थरों और लकड़ी से बना दोमंजिला मकान जल चुका था। जानकारी मिलने पर लोहाघाट से अग्निशमन दस्ता भी पहुंच गया। आग की इस घटना में दीपक के ताऊ दीवान राम के मकान को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने पर दूसरे गांव गए दीपक और हयात राम परिवार के साथ रात में ही लौट आए।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक ललित मोहन ने शनिवार को मौका मुआयना किया। बताया कि दोनों भाइयों को करीब छह लाख और दीवान राम को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन गोस्वामी ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से पीड़ित परिवार को समुचित मदद करने का आग्रह किया है। विधायक ने तात्कालिक मदद के अलावा नियमानुसार सहायता करवाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 से अब तक आग की प्रमुख घटनाएं
सात फरवरी : खटोली में आग लगने से दो मंजिला मकान जला, पांच लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसान।
14 अप्रैल : बर्दोली गांव में गोशाला जली।
31 मई : भुमलाई गांव में सस्ता गल्ला की दुकान में आग से राख।
01 नवंबर : मंच के पूर्व प्रधान की दुकान और गोदाम आग से राख, दस लाख रुपये का नुकसान।
09 नवंबर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास वायरमैट में लगी आग, तीन करोड़ से अधिक का नुकसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed