{"_id":"686ab2a72ce4d06f910a472a","slug":"due-to-bad-weather-less-farmers-reached-kisan-haat-champawat-news-c-229-1-shld1026-126192-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खराब मौसम के चलते किसान हाट में पहुंचे कम किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खराब मौसम के चलते किसान हाट में पहुंचे कम किसान
Sun, 06 Jul 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत रोडवेज स्टेशन में लगाई गई किसान हाट। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज स्टेशन में मौसम खराब होने के चलते किसान हाट में कम किसान पहुंचे। रविवार को ढकना बडोला की पार्वती देवी, चौकी के दीवान सिंह, सुधीर खर्कवाल शिमला मिर्च, धनिया, पुदीना, आलू, टमाटर, बैंगन, खीरा, प्याज, पत्ता गोभी, फूल गोभी, मूली, लाल मिर्च और दालें लेकर पहुंचे। मौसम खराब होने के चलते अन्य स्थानों से किसान उत्पाद लेकर नहीं पहुंच सके। हेथा संस्था ने भी विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाए। किसान दीवान सिंह बताया कि मौसम खराब के चलते कम किसान पहुंचे और जो आए भी उत्पाद कम लाए। बारिश के चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ता।
खाला सेब की जमकर हुई खरीदारी
चंपावत। किसान हाट में लोगों ने गाला सेब की जमकर खरीदारी की। काश्तकार अमित खर्कवाल करीब 25 किलो खाला सेब लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस बार गाला सेब की अच्छी पैदावार हुई है। इसके अलावा कठनौली के मनोज कुमार स्थानीय सेब लेकर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
खाला सेब की जमकर हुई खरीदारी
चंपावत। किसान हाट में लोगों ने गाला सेब की जमकर खरीदारी की। काश्तकार अमित खर्कवाल करीब 25 किलो खाला सेब लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस बार गाला सेब की अच्छी पैदावार हुई है। इसके अलावा कठनौली के मनोज कुमार स्थानीय सेब लेकर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
