फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dryport in Indo-Nepal Border

नेपाली बंदरगाह को जोड़ने वाली सड़क का हुआ संयुक्त सर्वे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dryport in Indo-Nepal Border
Dryport in Indo-Nepal Border
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में बन रहे सूखा बंदरगाह को भारत से मिलाने वाली सड़क निर्माण के लिए मंगलवार को संयुक्त सर्वे किया गया। इसमें जगबूड़ा पुल से गढ़ीगोठ भारत-नेपाल सीमा तक सर्वे किया गया।
विज्ञापन

एनएचएआई के विशेषज्ञ डीपीआर तैयार कर भारत सरकार को सौंपेंगे। सर्वे में इस बात का ध्यान रखा गया कि आबादी और वृक्षों का नुकसान कम से कम हो।
भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 11 के पास नेपाल के चांदनी में बनने वाले नेपाली सूखा बंदरगाह को भारत से जोड़ने के लिए बनबसा के गढ़ीगोठ से जगबूड़ा पुल के पास एनएच से मिलाया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 4.5 किमी लंबे मार्ग पर रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर और शारदा नहर पर पुल बनाया जाना है। एनएचएआई के अभियंताओं, वन विभाग के अधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन उप प्रभाग खटीमा के एसडीओ शिवराज चंद ने बताया कि संयुक्त सर्वे में तय किया गया है कि आबादी और वृक्षों को कम से कम नुकसान पहुंचे।
सड़क निर्माण के लिए 30 मीटर चौड़े क्षेत्र का चयन जगबूड़ा नदी को देखते हुए सुरक्षित स्थान की ओर किया गया है। बताया कि एनएचएआई की रिपोर्ट के बाद वन विभाग वृक्षों की प्रजाति और संख्या का आकलन करेगी।

इसकी रिपोर्ट भारत सरकार, वन मंत्रालय और राज्य सरकार को भेजी जाएगी। संयुक्त सर्वे में एनएचएआई के अभियंता एचके जोशी, डॉ. विनय, भाष्कर मिश्रा, वन विभाग के रेंजर आरएस मनराल, कानूनगो गोविंद गिरि, राजस्व उपनिरीक्षक अमर सिंह मंगला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed