{"_id":"648c96906bb101397e0a23e6","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-gaduda-gram-panchayat-champawat-news-c-8-1-168937-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गड्यूड़ा ग्राम पंचायत में गहराया पीने के पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गड्यूड़ा ग्राम पंचायत में गहराया पीने के पानी का संकट
Fri, 16 Jun 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 16 Jun 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर पर सांकेतिक प्रदर्शन करते गडयूड़ा के ग्रामीण। संवाद
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के गड्यूड़ा ग्राम पंचायत में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। वर्ष 2021 में आई दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजना की मरम्मत अभी तक कार्यवाही ना होने गांव में पेयजल का संकट बना हुआ है।
इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के पश्चात भी कार्यवाही ना होने के कारण ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तथा जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जल संस्थान ईई विलाल युनूस ने आश्वासन दिया कि पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में अंकित भट्ट, नवीन चंद्र, सुभाष चंद्र, रमेश मथेला, दीपक भट्ट, चंद्रशेखर, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
बाक्स
कालाकोट में स्रोत, हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के ग्रामसभा गल्लागांव के कालाकोट तोक में पेयजल संकट गहरा है। सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से गांव के लिए पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को नौलों, गधेरों, हैंडपंप की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जल संस्थान पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीण उमेश कालाकोटी, मुकेश कुमार, योगेंद्र कुमार, दीपक कुमार, पार्वती देवी, हीरा देवी, ललिता देवी, सुनीता, बबीता, जानकी देवी आदि का कहना है कि उनके गांव के लिए सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। विभाग की ओर से करीब एक माह पूर्व लाइनमैन बदल दिया गया है। तब से कभी तीसरे या कभी चौथे दिन मात्र 20 से 30 मिनट ही पेयजल की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि गांव में पेयजल समस्या का मामला उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद