फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doubts related to voting should be resolved in the training itself: DM

मतदान से संबंधित शंका का प्रशिक्षण में ही कर लें समाधान : डीएम

Thu, 04 Apr 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Doubts related to voting should be resolved in the training itself: DM
चंपावत जीजीआईसी सभागार में मतदान कार्मिकों के प्र​शिक्षण में शामिल कर्मचारी। संवाद
चंपावत। लोकसभा चुनाव में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान कराने के लिए कर्मियों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। बृहस्पतिवार को जीजीआईसी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान टीमों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदान से संबंधित किसी भी शंका का प्रशिक्षण में ही समाधान कर लें। होम वोटिंग का प्रथम चरण आठ और नौ अप्रैल को संपन्न होगा। जो मतदाता किसी कारणवश प्रथम चरण में मत देने से छूट जाएंगे वह मतदाता 11 अप्रैल को अपना मत दे सकते हैं। इसके लिए वोटिंग टीम 11 अप्रैल को फिर से छूटे हुए मतदाताओं के घर जाकर मतदान करवाएंगी।
विज्ञापन

होम वोटिंग के लिए लोहाघाट में 211 बुजुर्ग, 17 दिव्यांग और चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 32 बुजुर्ग और 39 दिव्यांग मतदाता होम वोटिंग सुविधा का उपयोग करेंगे। प्रशिक्षण में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एआरओ चंपावत आकाश जोशी, एआरओ/ लोहाघाट रिंकू बिष्ट, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, मास्टर ट्रेनर जीवन कलौनी, डाॅ. एमपी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed