फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dogs bit 12 people in Pati in five days

Champawat News: पाटी में पांच दिन में कुत्तों ने 12 लोगों को काटा

Mon, 27 Nov 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 27 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dogs bit 12 people in Pati in five days
पाटी (चंपावत)। पाटी में लावारिस कुत्ते राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। सोमवार को बाजार और खेत में काम कर रहे चार लोगों को कुत्तों ने काट लिया। कुत्ते का निशाना बनने वालों में एक महिला भी है। सभी लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। वहीं बीते पांच दिनों में लावारिस कुत्ते 12 लोगों को काट चुके हैं। इससे सहमे क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या से राहत दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि लावारिस कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला कर दे रहे हैं। छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से लेकर बाजार में चलने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार से पहले बृहस्पतिवार को भी आठ राहगीरों को कुत्ते काट चुके हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में ललित पाटनी, रमेश सिंह, लाल सिंह पाटनी, खुशाल सिंह, दीपक वर्मा, दरबान सिंह, भगवत सरन, बहादुर सिंह मेहता, मनोज सिंह, शांति देवी आदि शामिल थे। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि पशुपालन विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सीवीओ डॉ. डीके चंद ने बताया कि जल्दी ही पशु चिकित्सकों की टीम कुत्तों का टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed