फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctors should make more use of limited resources: Bhatt

Champawat News: सीमित साधनों का अधिक उपयोग करें चिकित्सकः भट्ट

Sat, 24 Feb 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 24 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Doctors should make more use of limited resources: Bhatt
चंपावत मुख्यालय में एनएचएम कार्यों की समीक्षा दौरान मौजूद एनएचएम और अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष
चंपावत। जिले में चिकित्सकों की कमी है। चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए सरकार प्रयासरत है। चिकित्सक सीमित साधनों का अधिकतम उपयोग कर जनता को लाभ पहुंचाएं। यह बातें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने एनएचएम कार्यों की समीक्षा के दौरान कहीं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में शनिवार को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य और अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, राष्ट्रीय किशोर, कायाकल्प, आयुष्मान कार्ड, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मातृ मृत्यु दर, नवजात मृत्यु ,पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर कम करने और कुल प्रजनन दर स्थिर रखने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्य की जानकारी लिए लोगों को जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने टीबी मुक्त और नशा मुक्त अभियान के लिए विकासखंडों में शिविर लगाने के निर्देश दिए। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 10 से 19 वर्ष के बालक-बालिकाओं का शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और काउंसलरों के माध्यम से गुणवत्ता परक सलाह दी जाती है। इस दौरान निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह यादव, डॉ. इंद्रजीत पांडे, जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed