फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM Vineet Tomar got booster dose installed in Vikas Bhavan

डीएम विनीत तोमर ने विकास भवन में लगवाई बूस्टर डोज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM Vineet Tomar got booster dose installed in Vikas Bhavan
चंपावत विकास भवन में बूस्टर डोज लगाते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/बनबसा। कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इससे बचाव के लिए जिले में सोमवार से बूस्टर डोज लगना शुरू हो गया है। मंगलवार को डीएम विनीत तोमर ने विकास भवन सभागार में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में बूस्टर डोज लगाई। उन्होंने सभी लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील की। इधर बनबसा-टनकपुर में पिछले दो दिनो में 1142 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी हैं। नोडल अधिकारी डा. मो. उमर ने बताया कि बनबसा में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 436 और टनकपुर ट्रामा सेंटर में 706 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। पुलिस विभाग के 272 अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed