फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM inspected polling stations, saw arrangements

Champawat News: डीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं देखीं

Sun, 14 Apr 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 14 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
DM inspected polling stations, saw arrangements
चंपावत जिले के मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
चंपावत। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत पांडे ने रविवार को कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने सुयालखर्क, पल्सों, सल्ली, रूईयां, कफल्टा आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों को मतदान केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया। संवाद
विज्ञापन




घर-घर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

टनकपुर (चंपावत)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम की ओर से शत प्रतिशत मतदान को लेकर घर-घर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस नवाचारी पहल से मतदाता उत्साहित हैं। रविवार को तल्ली छीनीगोठ बूथ नंबर 136 के अंतर्गत बीएलओ जानकी जोशी ने घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण किया और मतदाताओं को नवाचारी स्वीप कैप पहनाकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वीप समन्वयक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि स्लोगन लिखी हुई अखबारी कागज की टोपियां बनाई हुई हैं जिनको बीएलओ को दिया गया है, जिनके माध्यम से जागरूकता का प्रयास किया जा रहा है। टीम कल्पना आर्य और विनोद गहतोड़ी भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





फ्लैग मार्च निकाला, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण किया
टनकपुरबनबसा (चंपावत)। एसपी अजय गणपति के नेतृत्व और सीओ शिवराज सिंह राणा की मौजूदगी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने टनकपुर और बनबसा में फ्लैग मार्च निकाला। जवानों ने जनता से निर्विघ्न, निष्पक्ष, भयमुक्त व अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। बाद में एसपी ने टनकपुर और बनबसा में संवेदनशील और अतिसंवदेनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। वहां बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, टनकपुर एसएसआई बची सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed