{"_id":"5859622c4f1c1b1864e3a08a","slug":"dm-arrived-officers-took-the-class-with-incomplete-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अधूरी जानकारी के साथ पहुंचे अफसरों की क्लास ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अधूरी जानकारी के साथ पहुंचे अफसरों की क्लास ली
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने अधूरी जानकारी के साथ पहुंचे अफसरों की क्लास ली
- फोटो : अमर उजाला
बाराकोट में हुए जिला स्तरीय तहसील दिवस में आधी-अधूरी जानकारी के साथ आए अफसरों की डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने क्लास ली। लघु सिंचाई के अभियंता विकासखंड में किए जा रहे कामों की जानकारी नहीं दे सके।
डीएम ने विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का ब्योरा फोटो और वीडियोग्राफी के जरिए देने की हिदायत दी। साथ ही आगे से पूरी जानकारी के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में सड़क, पेयजल, सुरक्षा दीवार, स्कूल भवन मरम्मत आदि से संबंधित दस समस्याएं उठी। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं के समय से समाधान की हिदायत दी।
तहसील दिवस में नागरिकों ने बाराकोट मुख्यालय में तीन स्टैंड पोस्ट में पानी न आने, बाराकोट पीएचसी में हैंडपंप से गंदा पानी आने, नव निर्मित भवन में पेयजल कनेक्शन न देने, कालाकोट स्कूल की मरम्मत न करने, बाराकोट बाजार से विकासखंड कार्यालय तक सड़क की मरम्मत, तड़ीगांव सड़क से मलबा न हटाने की शिकायतें दर्ज की गई।
विज्ञापन
खाद्य विभाग द्वारा आधार सीडिंग की धीमी प्रगति में तेजी लाने को कहा गया। ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार नीलू चावला, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, बीडीओ पूरन सिंह रावत, विद्युत विभाग के एसडीओ विद्युत एचएस सौन, राजू अधिकारी आदि मौजूद थे।