{"_id":"6621651b0ce8760a6403d04b","slug":"divyang-youth-unique-and-sakhi-got-ready-to-vote-in-the-booth-champawat-news-c-229-1-shld1026-107470-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दिव्यांग, यूथ, यूनिक और सखी बूथ में मतदान के लिए सज कर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दिव्यांग, यूथ, यूनिक और सखी बूथ में मतदान के लिए सज कर तैयार
Thu, 18 Apr 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बनाए गए दिव्यांग, यूथ, यूनिक और सखी बूथ में मतदान से पहले मतदाताओं का स्वागत होगा। सभी बूथों को विशेष तरह से सजाया गया है। दिव्यांग बूथ में व्हील चेयर आदि और सखी बूथ में बच्चों के खेलने का सामान रखा गया है।
लोकसभा चुनाव में जीआईसी चंपावत में दिव्यांग बूथ बनाया गया है। यहां के पीठासीन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहली बार यह जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले कर्मी के रूप में चुनाव में तैनाती मिली थी। इस बूथ में दो कर्मी पहली परन निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए हैं। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट को दिव्यांग बूथ बनाया गया है। जीआईसी चंपावत में 745 मतदाता हैं। इसमें 377 पुरुष और 368 महिला मतदाता हैं जबकि राप्रावि लोहाघाट में 810 मतदाता हैं। इनमें 409 पुरुष और 401 महिला मतदाता हैं।
--
थापलागूठ और खिरद्वारी यूनिक बूथ
चंपावत। विधानसभा लोहाघाट में बूथ संख्या 37 राजकीय प्राथमिक विद्यालय थापलागूठ (जमाड़) सुदूरवर्ती और अंतरजनपदीय सीमा पर स्थित होने के यूनिक बूथ की श्रेणी में है। यहां 166 मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त विधानसभा चंपावत में बूथ संख्या 89 राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरद्वारी को यूनिक बूथ बनाया गया है। यह बूथ विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह का है। इसमें 395 मतदाता हैं। संवाद
विज्ञापन
सखी बूथ पर सखियां कराएंगी मतदान प्रक्रिया
चंपावत। जिले की विधानसभा लोहाघाट में बूथ संख्या 182 वन पंचायत भवन लोहाघाट और चंपावत में बूथ संख्या 57 जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत सखी बूथ की श्रेणी में हैं। सखी बूथ में मतदान में लगी सभी कर्मी महिलाएं होंगी। लोहाघाट के सखी बूथ में 664 मतदाता हैं जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में 665 मतदाता हैं। संवाद
--
युवा कर्मियों से लवरेज हैं युवा बूथ
चंपावत। लोहाघाट में स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय और चंपावत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलेटी के केंद्र को युवा बूथ बनाया गया है। यहां सभी कर्मी 40 वर्ष की आयु से नीचे के होंगे। स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में 576 और राप्रावि कुलेटी में 480 मतदाता हैं।
--
राप्रावि ईड़ाकोट सबसे अधिक मतदाता तो कोटकेंद्री में सबसे कम
चंपावत। जिले में सर्वाधिक मतदाता वाले मतदेय स्थल विधानसभा लोहाघाट में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईड़ाकोट है। यहां 1160 मतदाता हैं। विधानसभा चंपावत में राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर में 1245 मतदाता हैं। जिले सबसे कम मतदाता वाले मतदेय स्थल लोहाघाट का बूथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलोली है जहां 88 मतदाता हैं और चंपावत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटकेंद्री में 47 मतदाता पंजीकृत हैं। संवाद