{"_id":"56f029e54f1c1b8810f14d24","slug":"district-planning-workshop-on-structure-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना संरचना संबंधी कार्यशाला 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना संरचना संबंधी कार्यशाला 29 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी हरगोविंद भट्ट ने अवगत कराया है कि जिला योजना संरचना और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 29 मार्च को जिला कार्यालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला समिति के सदस्यों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा।
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में योजना, नियोजन एवं प्रबंधन के अंतर्गत जिला स्तर पर जिला योजना की प्रभावी संरचना, अनुश्रवण, प्रबंधन, अनुमोदित परिव्यय, उससे संबधित बजट और गैप की स्थिति, योजना कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने आदि पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने कार्यशाला से संबधित सभी अधिकारियों से निर्धारित तिथि को स्वयं अपने-अपने विभाग की संपूर्ण सूचनाओं के साथ कार्यशाला में प्रतिभाग करने को कहा हैं।
विज्ञापन