फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dhol Nagade Chaitola Fair begins

Champawat News: ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच चैतोला मेला शुरू

Thu, 30 Mar 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 30 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dhol Nagade Chaitola Fair begins

विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र का प्रसिद्ध तीन दिनी चैतोला मेला शुरू हो गया। मेले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह है। ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख नेहा ढेक और महेंद्र ढेक ने मेले का शुभारंभ किया। मेले का मुख्य आकर्षण शुक्रवार को निकलने वाली चमू देवता की शोभा यात्रा होगी।


बृहस्पतिवार को चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में पुरोहित पं. शंकर दत्त पांडेय, पं. मदन कलौनी और पं. मोहन चंद्र कलौनी के पौरोहित्य में पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर देवडांगरों ने क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मेले के पहले दिन चमू देवता की खाली जमान (डोले) को चमू देवता के मंदिर से मड़ गांव ले जाया गया। दोपहर बाद मड़, शिलिंग-जिंडी, चौपता, बसकुनी, न्योलटुकरा, जाख और सिरकोट से जत्थों के आने का क्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन



मेला समिति के अध्यक्ष हरक सिंह भंडारी ने बताया कि 31 मार्च को मेले का मुख्य आकर्षण चमू देवता की निकलने वाली डोला रथ यात्रा होगी जिसमें मड़ गांव से डोले में चमूदेवता के देवडांगर अवतरित होकर श्रद्धालुओं के साथ चौखाम बाबा मंदिर आएंगे। एक अप्रैल को व्यापारिक मेला होगा। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से पुलिस फोर्स के साथ ही दमकल वाहन तैनात किया गया है। हरीश कलौनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में जोगा सिंह धौनी, नर सिंह धौनी, देव सिंह धौनी, विकास सिंह, डिकर सिंह धौनी, युगल धौनी, कैलाश सिंह, कल्याण चंद, डिकर सिंह भंडारी, विनोद सिंह धौनी, राजेंद्र पांडेय, ईश्वर सिंह धौनी, कमल चंद, प्रेम सिंह, हयात सिंह भंडारी, दरवान सिंह, हयात चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed